मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को उनके 60वें जन्मदिन पर सिख समाज ने बधाई दी। मुख्यमंत्री निवास पर सुबह से ही बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा रहा, जिसमें पार्टी के बड़े नेता, विधायक और कार्यकर्ता शामिल थे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सिंह सलूजा भी सिख समाज के साथ मुख्यमंत्री निवास पर बधाई देने पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को स्वरूपा पहनाया गया और कृपाण भेंट की गई जो सिख समुदाय की गरिमा और सम्मान का प्रतीक है। सिख समाज के सभी वरिष्ठगण इस मौके पर मौजूद थे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को उनके 60वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर बधाई संदेश दिया है। पीएम मोदी ने लिखा, “मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने मध्य प्रदेश के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अनेक पहल की हैं। ईश्वर उन्हें जनता की सेवा करते हुए दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।” इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी मुख्यमंत्री मोहन यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। सिख समाज ने मुख्यमंत्री के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।