जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किया पुण्य स्मरण

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं भोपाल जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने गुरुवार को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर गीतांजलि चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्य स्मरण किया। जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी, अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर पुण्य स्मरण कर हम सभी प्रदेशवासी गौरवान्वित है। प्रदेश महामंत्री विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि भारत देश को आजाद कराने में क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहूति दे दी। कई क्रांतिकारियों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, तब जाकर भारत देश को आजादी मिली है। ऐसे महान क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद के बलिदान को देशवासी हमेशा याद रखेंगे। महापौर मालती राय ने कहा कि देश के महान क्रांतिकारियों को हम सभी याद करें और उनके बताए मार्ग पर चलकर देश को आगे बढाते रहे। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मुकेश दिहाड़े, जोन अध्यक्ष आरती राजू अनेजा, बृजला सचान, राजू अनेजा, राजेश खटीक, मंडल अध्यक्ष हेमंत बड़गैया, मंडल अध्यक्ष पारस नरवरिया, लीलेंद्र मरण, राकेश जैन, संतोष ब्रह्मभट्ट, राजेश पाठक, राम नेता सिंह, रामू गजभिए, कविता अनुरागी, लक्ष्मी गोरेवर, नितिन परिहार, राजेश खटीक, आयुष खंडेलवाल सहित जिला एवं मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *