
भोपाल। प्रथम राज्य स्तरीय लूड़ो खेल प्रतियोगिता 2025 तथागत शिक्षा एवं सामाजिक सेवा समिति द्वारा भोपाल के अशोका गार्डन स्थिति-स्पार्क पब्लिक स्कूल में 8 व 9 फरवरी को कराई गई जिसमें मुख्य अतिथि विश्वास कैलाश सारंग मंत्री सहकारिता खेल एवं युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश सरकार, विशिष्ट अतिथि मालती राय महापौर भोपाल रही। नरेला विधानसभा अंतर्गत स्पार्क पब्लिक स्कूल भोपाल में आयोजित प्रथम राज्य स्तरीय लूडो खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मंत्री सारंग ने सम्मिलित होकर प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। इस दो दिवसीय लूड़ो खेल प्रतियोगिता में पार्षद बंदना हेमराज कुशवाहा , राजाराम (संंचालक स्पार्क पब्लिक स्कूल),श्यामलाल (उपाध्यक्ष भारतीय लूड़ो खे महासंघ), घनश्याम बाथम (अखाड़ा महासंघ), अमित श्रीवास्तव (भोपाल जिलाध्यक्ष मनवाधिकार सुरक्षा संगठन भारत) आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।दो दिनी प्रतियोगिता में लगभग 250 प्रतियोगी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया तथा खेल व खिलाड़ियों का प्रोत्साहन बड़ाने क्षेत्रीय पार्षद बिमलेश ठाकुर (पार्षद व संचालक जीवी कान्वेंट स्कूल,बार्ड 44), सूर्यकांत गुप्ता (पार्षद व संचालक सैंचुरी कान्वेंट स्कूल,बार्ड-79)स्कूल संचालकगण संतोष लखेरा (गोल्डन फ्यूचर ग्रुप) प्रीतम सिंह लोधी (गोल्डन पब्लिक स्कूल), विजय जैन (दिगम्बर पब्लिक स्कूल) सूनील जोशी , नवीन शर्मा, जीवन कुशवाहा, रोहन ठाकुर, श्रीकांत, हरिओम,सचिन बघेल, अमित बाथम,रामू प्रजापति,अभिशेक पाण्डेय, जीतू मलोटिया, दिनेश कुशवाहा(बार्ड संयोजक व जिला सचिव कुशवाहा समाज) डॉ.निशांत श्रीवास्तव (भोपाल जिलाउपाध्यक्ष मानवाधिकार सुरक्षा संगठन) नेशनल लुड़ो खिलाड़ी कु.सदफ खान(अध्यक्ष मध्यप्रदेश लूड़ो खेलसंघ) डॉ.राम प्रजापति वअन्य विजेता नेशनल,संभाग तथा जिला स्तरीय खिलाड़ी आदि मोजूद रहे। मंच से दर्जनभर नेशल स्तरीय खिलाड़ियों का संम्मान भी किया गया। खेल प्रतियोगिता का संचालन राहुल कुमार द्वारा किया गया। तथागत शिक्षा एवं सामाजिक सेवा समिति के अध्यक्ष व स्पार्क पब्लिक स्कूल के संचालक राजाराम ने उपरोक्त लूड़ो खेल के मुख्य अतिथि मंत्री सारंग ,लूड़ो खेल नेशनलपदाधिकारीगणों,पार्षदगणों, स्कूल संचालकगणों, क्षेत्री अन्य पदाधिकारियों,सहयोगियों आदि पालकगणों व खिलाडियों सभी का आभार धन्यवाद व्यक्त किया।