भोपाल । थाना तलैया पुलिस ने अवैध गांजे की तस्करी करते हुए नितिन उर्फ पप्पू संकत, माधुरी संकत और संगीता संकत नाम के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक पुरुष और दो महिलाएं हैं। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा शहर में गांजा तस्करों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में थाना तलैया पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर 3 तस्करों से 3 किलो गांजा और 5 लाख 50 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं।