जो गुरु के वचनों में विश्वास नहीं करता उसे सपने में भी प्रभु नहीं मिलते : श्री शांति स्वरूपानंद गिरी महाराज
भोपाल। श्रीराम कथा समिति के तत्वाधान में आयोजित श्री राम कथा में द्वीतीय दिवस की कथा श्रवण कराते हुए श्री शांति स्वरूपानंद गिरी महाराज ने शिव जी की बरात की विस्तार में कथा सुनाई। उन्होंने कथा में कहा कि गरीब आदमी सोने की चैन पहने हो तो लोगों को वो पीतल की लगती है और अगर आमिर पीतल की भी पहने तो लोग सोने की कहेंगे। उन्होंने आगे बताया कि न राजा रहे न रानी रही कहने को सिर्फ कहानी रही। महाराज श्री ने कहा कि सुख में हमें प्रभु को नहीं भूलना चाहिए तो कभी जीवन में दुख आएगा ही नहीं। भोपाल के अशोका गार्डन दशहरा मैदान मैं आयोजित कथा में हजारों की तादाद में अनेक प्रबुद्ध जन श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। कथा व्यास श्री शांति स्वरूपानंद गिरी महाराज जी प्रतिदिन अपराह्न 2 बजे से शाम 5.30 बजे तक श्री राम कथा के विभिन्न प्रसंगों का अपने मुखारविंद से वर्णन कर रहे हैं। कथा का समापन 28 जनवरी मंगलवार को होगा। समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं से प्रतिदिन कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाने का अनुरोध किया है।