“मै हूँ अभिमन्यु”अभियान के तहत दौड़ का आयोजन

महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु “मै हूँ अभिमन्यु”अभियान के तहत हुआ दौड़ का आयोजन

भोपाल। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार महिलाओ/बालिकाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु प्रत्येक जिले में “मै हूँ अभिमन्यु” अभियान चलाया जा रहा हैl इसी क्रम में आज प्रातः पुलिस आयुक्त कार्यालय से रविंद्र भवन तक दौड़ का आयोजन किया गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने दौड़ में सम्मिलित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए महिलाओ के प्रति सम्मान एवं सुरक्षा की भावना जागृत करने इत्यादि मार्गदर्शन दिया उपरांत दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीतू ठाकुर, नगर रक्षा समिति के संयोजक एवं सदस्य, आरंभ संस्था व सृजन के बालक सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *