16 साल से कैद महिला को भोपाल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर किया रेसक्यू

ससुराल वालों ने 2008 से नहीं मिलने दिया था मायके वालों से, कर रखा था घर में कैद

भोपाल महिला थाना पुलिस ने 16 साल से कैद एक महिला को उसके ससुराल से रेस्क्यू किया है ससुराल वालों ने 2008 से महिला को घर में कैद कर रखा था। आवेदक किशन लाल साहू निवासी जिला नरसिंहपुर ने महिला थाने में आज आवेदन दिया था कि उनकी पुत्री रानू साहू का विवाह उन्होंने 2006 में जहांगीराबाद छेत्र में किया था। वर्ष 2008 के बाद से उनकी पुत्री के ससुराल वालों ने उनसे मिलने नही दिया। पुत्री के बेटे और बेटी को भी उससे दूर कर कहीं भेज दिया है। ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जाने के बाद से उनकी पुत्री की हालत खराब होने के बारे में पड़ोसियों द्वारा खबर दी गई है। बेटी रानू को घर से रेस्क्यू कर उपचार दिलाया जाए एवं ससुराल पक्ष के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत पीड़िता के परिजनों को साथ लेकर एन.जी.ओ तथा महिला थाना व जहांगीराबाद पुलिस स्टाफ की मदद से महिला रानू को रेस्क्यू किया गया। महिला बोलने की स्थिति में नही थी। उपचार के लिए परिजनों के साथ अस्पताल रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *