विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह का आयोजन

आमचुनाव में हुजूर में प्रचंड जीत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया

हुजूर के कार्यकर्ताओं की प्रण शक्ति, हुजूर भाजपा की प्राणशक्ति है – रामेश्वर शर्मा

हुजूर का हर कार्यकर्ता अंगद है, विजय के लिए बढ़ाए पैर को कोई डिगा नहीं पाया – रामेश्वर शर्मा

भोपाल। लोकसभा चुनाव 2024 में हुजूर विधानसभा से भाजपा ने प्रचंड मतों से जीत दर्ज की थी। इस जीत का आंकड़ा विधानसभा चुनावों की जीत से भी बड़ा था। जिसके परिणामस्वरूप मतदाताओं की जनसंख्या के आधार पर भाजपा ने हुजूर विधानसभा से भोपाल लोकसभा चुनाव में सर्वाधिक मतों से जीत दर्ज की। इस ऐतिहासिक विजय को लेकर रविवार को विधायक रामेश्वर शर्मा ने भोपाल स्थित हिंदी भवन में कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। समारोह का भोपाल के नवनिर्वाचित सांसद आलोक शर्मा, विधायक शर्मा, भोपाल जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, भोपाल ग्रामीण जिलाध्यक्ष केदार मंडलोई ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। इस दौरान हुजूर के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हुजूर के सभी आठ मंडलों में सर्वाधिक मतों से जीत दर्ज कराने वाले बूथ के अध्यक्षों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विधायक शर्मा ने जीत के लिए जुटे अपने परिश्रमी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संबोधित किया।

हुजूर का कार्यकर्ता अपार ऊर्जा से भरा है – सांसद आलोक शर्मा

अभिनंदन समारोह में संबोधित करते हुए भोपाल लोकसभा सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि – प्रचार के दौरान हुजूर के कार्यकर्ताओं की लगन और अथक परिश्रम ने सबको प्रभावित किया। इसके साथ ही रामेश्वर जी का अद्वितीय प्रबंधन ऐतिहासिक विजय में मील का पत्थर साबित हुआ। उन्होंने आगे कहा कि – हुजूर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने कठोर परिश्रम कर मुझे लोकसभा पहुँचाया है। यह केवल भाजपा में ही संभव है कि विधानसभा चुनाव में रामेश्वर शर्मा जी 97 हज़ार से जीते लेकिन उन्होंने संकल्प लिया कि वह भाजपा को विधानसभा चुनाव से अधिक मतों से लोकसभा चुनाव में जिताएंगे। उनके संकल्प की पूर्ति के लिए कार्यकर्ताओं ने जो अपार मेहनत की वह प्रणम्य है। आप कार्यकर्ता पार्टी के प्राण है, आत्मा और रीड की हड्डी हैं। ये जीत आपके श्रीचरणों में समर्पित करता हूँ।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि – हुजूर विधानसभा ने भोपाल लोकसभा में अपनी जीत का जो रिकार्ड बनाया है, उसमें कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने हुजूर से 1 लाख 36 हज़ार 456 मतों के साथ 76% वोट प्राप्त प्राप्त किए। ये हुजूर की जनता का अभूतपूर्व आशीर्वाद है। इस विजय की यात्रा में हुजूर का हर कार्यकर्ता अंगद के समान है। जिसने भाजपा की विजय का संकल्प लेकर जब अपना पैर आगे बढ़ाया, तो उसे कोई डिगा नहीं पाया। कार्यकर्ताओं ने न दिन देखा न रात, भीषण गर्मी के प्रकोप में भी भरी दोपहरी में भाजपा का झंडा थामें मोदी जी की राम राम को घर-घर पहुंचाते रहे। चाहे संगठन की व्यवस्था से कोई आयोजन हो, या सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार, सबके लिए कार्यकर्ताओं ने जी-तोड़ परिश्रम किया। और यही परिश्रम प्रचंड विजय के रूप में सामने आया। उन्होंने आगे कहा कि – हुजूर के कार्यकर्ताओं ने मुझे एतिहासिक जीत का जो आश्वासन दिया था, वह पूर्ण हुआ, कार्यकर्ताओं की अपार मेहनत साकार हुई। इस जीत से सिद्ध हो गया कि हुजूर के कार्यकर्ताओं की प्रण शक्ति, हुजूर भाजपा की प्राणशक्ति है। ऐसे देवतुल्य हर कार्यकर्ता की संगठन भावना और समर्पण भाव को मैं कोटि-कोटि प्रणाम करता हूँ।

हिन्दुओं के लिए रामेश्वर शर्मा का 56 इंची सीना दुनिया ने देखा है – सुमित पचौरी

अभिनंदन समारोह में जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा कि – रामेश्वर जी की गाड़ी का नंबर भी 5600 है और हिंदुओं की बात रखने के लिए उनका ’56 इंची सीना’ हम देखते ही रहते है। उन्होंने हुजूर में विकास की गंगा बहा दी जिसके चलते प्रदेश में चर्चा चलती की रामेश्वर जी विकास कार्यों के लिए करोड़ों अरबों रुपए लाते कहाँ से हैं। उन्होंने आगे कहा कि – संगठन में सक्रियता, विकास के लिए तड़प, कार्यकर्ताओं की 24×7 चिंता करने वाले रामेश्वर जी की कार्यप्रणाली किसी भी राजनीतिक छात्र के लिये शिक्षा का केंद्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *