नर्मदापुरम दर्शन सिंह का फार्म भरवाने आयेंगे प्रदेश के मुखिया

नामांकन के पश्चात संकल्प सभा को करेंगे संबोधित

ग्वार टोली में कार्यकर्ताओं से किया संवाद 

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा प्रत्याशी चौधरी दर्शन सिंह का आज नामांकन फार्म जमा होगा । दर्शन चौधरी हीरो होंडा शोरूम चौराहा से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन पत्र कलेक्टर सुश्री मीणा को जमा करेंगे। इसमें प्रदेश के मुखिया डॉ, मोहन यादव पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, सहित पार्टी के तमाम बड़े नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहेंगे । फिलहाल 3 अप्रैल को चौधरी दर्शन सिंह प्रचार में व्यस्त दिखाई दिये रहे है जिसमें क्वालिटी में आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं से लोकसभा प्रत्याशी चौधरी दर्शन सिंह ने संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमें अमृत काल के संकल्प की और आगे बढ़ना है, जिसका मतलब विकसित भारत से है। लोकसभा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी गांव गांव जाकर मोदी जी की राम राम जन जन तक पहुंचा रहे है। दर्शन सिंह चौधरी किसान नेता है, वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी है। इस अवसर पर बैठक में पीयूष शर्मा योगेंद्र सिंह राजपूत नरेंद्र यादव पुरुषोत्तम शर्मा अभिनेंद्र पटेरिया सहित ग्वालटोली से पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *