सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न को लेकर मोदी जी का किया आभार

देश के करोड़ों अन्नदाता किसानों के लिए एक गौरव का क्षण : चौधरी दर्शन सिंह 

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉ एम एस स्वामीनाथन एवं पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव को भारत रत्न दिए जाने के लिए प्रदेश के किसानों की ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि प्रदेश के किसानों में इन महान विभूतियों को भारत रत्न दिए जाने पर हर्ष एवं खुशी का माहौल है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा, चौ. चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर देशभर के किसानों में खुशी की लहर दौड़ रही है। यह सम्मान करोड़ों किसानों के लिए एक गौरव का क्षण है और उनके योगदान को स्वीकार करने का प्रतीक है।

चौधरी ने कहा, यह सम्मान करोड़ों किसानों के लिए एक गौरव का क्षण है । किसान होने के नाते, मैं इस सम्मान से अत्यंत प्रसन्न हूं। किसानों के हितैषी जिन्होंने किसानों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए अथक प्रयास किए। उनके विचार और नीतियां आज भी किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। यह सम्मान किसानों की शक्ति और उनके योगदान को दर्शाता है। यह किसानों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है। चौ. चरण सिंह एवं कृषि वैज्ञानिक स्वामीनाथन जी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने से किसानों में उत्साह का माहौल है। भारतीय कृषि के इन महान योद्धा को भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित करके, मोदी सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है और किसानों के योगदान को मानते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *