भाजपा प्रदेश कार्यालय में नेत्रहीन दिव्यांगजनों के द्वारा रामायण पाठ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूजन कर रामायण पाठ कराया प्रारंभ 

 

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल।

भव्य दिव्य श्री राम मंदिर अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय भोपाल में रामायण पाठ कर रहे दिव्यांग जनों के द्वारा ब्रेल लिपि में लिखी गयी रामायण जी के संगीतमय पाठ का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत पूजन कर अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त जी शर्मा एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा के द्वारा किया गया।‌ भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने बताया कि रामायण का पाठ कर रहे दिव्यांगजन देखने में असमर्थ है, लेकिन प्रभु की कृपा अपरम्पार है। जिसे कोई जान नही सकता। अखंड रामायण पाठ 24 घण्टे निरन्तर चलेगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि नेत्रहीन दिव्यांगजनों को आमंत्रण भेजकर रामायण पाठ करने के लिए बुलाया गया है। यह सभी दिव्यांग ब्रेल लिपि से बनी रामायण के सहारे पाठ कर रहे हैं। इसके लिए एक दर्जन से ज्यादा ब्रेल लिपिबद्ध रामायण भी भाजपा कार्यालय में लाई गई है। यहां पर 108 दिव्यांजन बारी बारी से पाठ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *