किसान मोर्चा गांव गांव करेगा नमो शिव किसान चौपाल का आयोजन : चौधरी दर्शन सिंह

किसान मोर्चा बैतूल जिला पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल।

भाजपा जिला कार्यालय बैतूल में किसान मोर्चा बैतूल जिला पदाधिकारी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह प्रवासी महाराष्ट्र एमएलसी सदस्य राम दास अंबेडकर एवं हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा उपस्थित रहे। किसान मोर्चा की जिला टोली के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव को लेकर आगामी नमो शिव किसान चौपाल कार्यक्रमों एवं कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा किसान कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं को नमो शिव किसान चौपाल के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है। जिसके लिए कार्ययोजना तैयार की गई। जिन योजनाओं मुख्य रूप से ले जाना है उनमें मुख्य रूप में किसान सम्मान निधि जिसके अंतर्गत किसानों को 6000 रुपये प्रति वर्ष भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली मोदी सरकार दे रही हैं तो किसान कल्याण निधि के रूप में 6000 रुपये प्रदेश की शिवराज सरकार दे रही है। जीरो प्रतिशत ब्याज पर किसानों को कर्जा भाजपा सरकार ने दिया। प्रदेश में सिंचाई का रकबा भाजपा की शिवराज सरकार के कार्यकाल में 7 लाख हेक्टेयर से 47 लाख हेक्टेयर तक पहुंचा है। प्रदेश के यशस्वी जननायक मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान ने हमेशा गांव गरीब किसानों महिलाओं की चिंता की है। जब कमलनाथ सरकार की झूठी कर्ज माफी की घोषणा के कारण प्रदेश के किसान ऋण माफी की उम्मीद में डिफाल्टर हो गये और सोसायटी से खाद-बीज लेने से वंचित हो गए थे। ऐसे किसानों की परेशानियों को देखते हुए डिफाल्टर किसानों की ऋण राशि का ब्याज माफ करने का निर्णय किसान हितैषी मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान ने लिया है । इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के शासनकाल की उपलब्धियों और कांग्रेस के नेतृत्व वाली कमलनाथ सरकार के कार्यकाल की कमियों व कुशासन के बारे में तुलनात्मक विश्लेषण जन जन तक पहुंचाने का कार्य किसान मोर्चा करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *