मध्यप्रदेश में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करेगी ओमनीलिंक, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

भोपाल। ओडिशा की आईटी कंपनी ओमनीलिंक टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड ने मध्यप्रदेश में अपने कारोबार और तकनीकी सेवाओं का विस्तार करने की तैयारी की है। कंपनी आगामी सरकारी डिजिटल परियोजनाओं में भागीदारी बढ़ाने के साथ प्रदेश के स्थानीय इंजीनियरों और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम करेगी।

कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार डोरा ने बताया कि ओमनीलिंक वर्तमान में मध्यप्रदेश स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क (एमपीएसडब्ल्यूएएन) के संचालन और प्रबंधन से जुड़ी है। इस नेटवर्क के माध्यम से प्रदेश के सरकारी कार्यालय डिजिटल कनेक्टिविटी से जुड़े हुए हैं। कंपनी सुरक्षित नेटवर्किंग, क्लाउड कंप्यूटिंग और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में प्रदेश की आगामी डिजिटल परियोजनाओं में योगदान देने की तैयारी कर रही है।

डोरा के अनुसार, भोपाल स्थित कार्यालय से मध्यप्रदेश में कंपनी की गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। देशभर में कंपनी के करीब 1,400 कर्मचारी कार्यरत हैं और इसका औसत वार्षिक कारोबार लगभग 250 करोड़ रुपये है। कंपनी के विस्तार से प्रदेश में तकनीकी क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *