मध्यप्रदेश ब्रेकिंग | नए डीजीपी की दौड़ में 1991 बैच के तीन वरिष्ठ IPS अधिकारी

मध्यप्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) के चयन के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की बैठक 20 नवंबर 2026 को प्रस्तावित बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार ने 12 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नामों का पैनल आयोग को भेजा है।

नए डीजीपी पद के लिए 1991 बैच के तीन वरिष्ठ अधिकारी प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं—डॉ. वरुण कपूर, उपेंद्र कुमार जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव।

डॉ. वरुण कपूर वर्तमान में डीजी जेल, उपेंद्र कुमार जैन डीजी आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव डीजी होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

यदि प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को यह जिम्मेदारी मिलती है, तो वे मध्यप्रदेश की पहली महिला पुलिस महानिदेशक होंगी।

मौजूदा डीजीपी कैलाश मकवाना 30 नवंबर 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। नए डीजीपी के 1 दिसंबर से कार्यभार संभालने की संभावना है। अंतिम चयन यूपीएससी की प्रक्रिया और राज्य सरकार के निर्णय के बाद होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *