चार साहिबजादे अंडर-14 टूर्नामेंट: अरेरा क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत, ABVCA को बड़े अंतर से हराया

भोपाल। चार साहिबजादे अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में 11 मई 2026 को खेले गए डे-नाइट मुकाबले में अरेरा क्रिकेट एकेडमी ने अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट एकेडमी (ABVCA) को एकतरफा मुकाबले में बड़े अंतर से पराजित किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अरेरा क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित ओवरों में 260 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से युवराज ठाकुर ने 41 रन, जय बैरागी ने शानदार 51 रन और मार्तंड ने 40 रन का योगदान दिया।

गेंदबाजी में ABVCA के यश निगम ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट हासिल किए।

261 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ABVCA की टीम अरेरा के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 91 रन पर सिमट गई। अरेरा क्रिकेट एकेडमी की ओर से केतन ने 3 विकेट लिए, जबकि इरणवीर सिंह, मार्तंड और विराट ने 1-1 विकेट झटके।

ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मार्तंड को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *