पंजाबी बाग में विशेष कीर्तन दीवान कल; भाई मनप्रीत सिंह कानपुरी अपनी वाणी से संगत को करेंगे मंत्रमुग्ध

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

भोपाल | राजधानी के पंजाबी बाग क्षेत्र में भक्ति और अध्यात्म का अनूठा संगम होने जा रहा है। श्री गुरु अर्जन देव जी परिसर (पंजाबी बाग गुरुद्वारा के सामने) में 3 मई, रविवार को एक विशेष कीर्तन दीवान का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर सिख पंथ के सुप्रसिद्ध और महान कीर्तनी भाई मनप्रीत सिंह कानपुरी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

शाम को सजेगा विशेष दीवान:

आयोजकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह विशेष दीवान रविवार शाम 7:00 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 10:00 बजे तक चलेगा। भाई मनप्रीत सिंह कानपुरी अपनी भावपूर्ण और ओजस्वी वाणी में कीर्तन के माध्यम से संगत को गुरु चरणों से जोड़ेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर राजधानी की सिख संगत में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए श्री गुरु अर्जन देव जी परिसर में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संगत की भारी भीड़ की संभावना के मद्देनजर बैठने, पार्किंग और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। दीवान की समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर निरंतर वितरित किया जाएगा। आयोजन समिति ने शहर एवं आसपास के क्षेत्रों की समस्त सिख संगत से अपील की है कि वे सपरिवार इस पावन कीर्तन समागम में उपस्थित होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें। कीर्तन के माध्यम से आध्यात्मिक शांति और गुरु संदेश को जन-जन तक पहुँचाना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *