भोपाल। श्री हिन्दू उत्सव समिति (रजि. 63) के तत्वावधान में अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के नेतृत्व में भव्य होली चल समारोह निकाला गया। समिति के महामंत्री बालिस्ता रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि चल समारोह का शुभारंभ महंत अनिलानंद जी महाराज एवं श्रीमद्भागवत कथा वाचक सिद्धांत जी महाराज के सान्निध्य में दयानंद चौक से किया गया।
यह चल समारोह दयानंद चौक से प्रारंभ होकर घोड़ा निकास, इतवारा चौराहा, चौक बाजार, भवानी चौक, सिंधी मार्केट होते हुए जनकपुरी पर संपन्न हुआ। यात्रा में बड़े-बड़े भगवा ध्वज, समिति का बैनर, घोड़े, ऊंट, डीजे और ढोल शामिल रहे। डीजे की धुन और ढोल की थाप पर हुरियारे उत्साहपूर्वक नृत्य करते हुए चल रहे थे। समिति की योजना अनुसार नगर निगम के टैंकरों से विभिन्न स्थानों पर रंग मिले पानी की बौछार भी की गई।
चौक बाजार में मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा ने अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया और हुरियारों पर गुलाल उड़ाया। भवानी चौक पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष, नगर निगम पार्षद एवं एमआईसी सदस्य मनोज राठौर तथा वरिष्ठ नेता मनीष श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। घोड़ा निकास और इतवारा चौराहा पर भी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया।
चल समारोह में चेतन भार्गव, गोविंद गोयल, दिलीप खंडेलवाल, पीसी कोठारी, अनिल चौधरी, दिलीप गुप्ता, गिरीश शर्मा, रामबंसल रेनवाल, डॉ. योगेंद्र मुखरैया, नारायण सिंह कुशवाह, हेमंत शर्मा, संदेश नेमा, बच्चन आचार्य, हरिओम शर्मा, ऋषभ विश्वकर्मा, कैलाश सोनी, छोटेलाल गिरी, रामस्वरूप राजपूत, राजू मिश्रा, प्रेमजी भाई प्रेमी, विवेक नामदेव, निलेश सिंह राजपूत, अर्जुन सिंह ठाकुर, मनोज साहू, महेन्द्र सिंह ठाकुर, विवेक चौरसिया, अमित बेन सहित समिति के अनेक कार्यकर्ता एवं सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे।