26.5 टन संदिग्ध गौमांस प्रकरण: CBI जांच की मांग को लेकर हिंदू संगठन का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को खून से लिखा पत्र भेजने की घोषणा

भोपाल । राजधानी में 17 दिसंबर 2025 को पकड़े गए 26.5 टन संदिग्ध गौमांस मामले को लेकर जय मां भवानी हिंदू संगठन ने शुक्रवार को भवानी चौक पर प्रदर्शन और प्रेस वार्ता आयोजित की। संगठन ने मामले की CBI जांच की मांग उठाते हुए प्रधानमंत्री को खून से लिखा पत्र भेजने की घोषणा की।

संगठन के अध्यक्ष भानु हिंदू ने कहा कि घटना को दो माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकरण से जुड़े लोगों के विरुद्ध सीमित कार्रवाई की गई है।

कार्यक्रम के दौरान संगठन की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को खून से लिखा पत्र प्रेषित करने तथा युवाओं द्वारा 1000 पोस्टकार्ड भेजने की बात कही गई। संगठन ने इस पूरे मामले की स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग दोहराई।

संगठन ने दावा किया कि सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेशभर के एक लाख युवाओं को डिजिटल अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया गया है। कार्यक्रम में संगठन से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *