नीलबड़ में गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

भोपाल | राजधानी में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रातीबड़ पुलिस ने नीलबड़ के शिव नगर क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.509 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है।

थाना प्रभारी रास बिहारी शर्मा के अनुसार 18 फरवरी 2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिव नगर फेस-3 क्षेत्र में एक व्यक्ति गांजा बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर घेराबंदी की गई और हुलिए के आधार पर जीवन सिंह राजपूत (35) को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से गांजा एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में आबकारी एक्ट, जुआ एक्ट, एनडीपीएस एक्ट तथा अन्य धाराओं के तहत कई प्रकरण दर्ज हैं। वर्तमान मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की क्या भूमिका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *