सांसद खेल महोत्सव में उमड़ा उत्साह, सांसद–विधायक ने लगाई रस्साकसी आलोक शर्मा बोले—नई खेल चेतना देश को स्वर्ण पदक दिलाएगी

भोपाल। सांसद खेल महोत्सव 2025 में शनिवार को खेल भावना और जोश का अनूठा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में पहुंचे सांसद आलोक शर्मा और विधायक भगवानदास सबनानी ने रस्साकसी में हिस्सा लेकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। प्रधानमंत्री के विजन “फिट युवा फॉर विकसित भारत” को साकार करने के लिए सांसद आलोक शर्मा के नेतृत्व में संसदीय क्षेत्र में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, नींबू-चम्मच दौड़ और एथलेटिक्स जैसी प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं। तुलसी नगर स्थित शासकीय नवीन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुए सम्मान समारोह में मॉडल स्कूल्स, कमला नेहरू, कस्तूरबा, सरदार पटेल और अरविंदो स्कूल के विजेता व प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक भगवानदास सबनानी, भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति, मनोज राठौर, अश्वनी राय, जोन अध्यक्षा ब्रजुला सुचान, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू पालीवाल और प्राचार्या वंदना शुक्ला उपस्थित रहीं। सांसद शर्मा ने बाद में सांदीपनि स्कूल, बरखेड़ी पहुँचकर भी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा सांसद खेल महोत्सव से नई खेल चेतना का उदय हो रहा है, आज के ये युवा आगे चलकर देश को स्वर्ण पदक दिलाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *