वीरता और साहस के पर्याय, अग्रणी स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि
भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल द्वारा आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने गुरुवार को देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर गीतांजलि चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री विधायक भगवानदास सबनानी,महापौर मालती राय, जिला अध्यक्ष रविंद्र यति, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शाहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं अपने संबोधन में चंद्रशेखर आजाद जी की विचारों को कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मुकेश दिहाड़े, जोन अध्यक्ष आरती राजू अनेजा, बृजला सचान
राजू अनेजा,राजेश खटीक,मंडल अध्यक्ष हेमंत बड़गैया, मंडल अध्यक्ष पारस नरवरिया,लीलेंद्र मरण, राकेश जैन, संतोष ब्रह्मभट्ट, राजेश पाठक, राम नेता सिंह, रामू गजभिए, कविता अनुरागी, लक्ष्मी गोरेवर, नितिन परिहार, राजेश खटीक, आयुष खंडेलवाल सहित जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।