भाजपा किसान मोर्चा की बैठक कृषि उपज मंडी में संपन्न

सदस्यता अभियान को लेकर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने दिए निर्देश

 

व्यापारी एवं किसानों ने मिलकर सांसद दर्शन सिंह चौधरी का किया तुलादान 

किसान मोर्चा के पदाधिकारी ने कृषि उपज मंडी में जनसंपर्क 

भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान पूरे देश में जोरों से चल रहा है। जिसमें सदस्यता अभियान में गति लाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं होशंगाबाद सांसद दर्शन सिंह चौधरी गुरुवार को अशोकनगर पहुंचे। कृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने किसान मोर्चा के पदाधिकारीयों से संवाद कर घर घर सम्पर्क करते हुए किसानों को पार्टी का सदस्य बनाने की बात कही है। प्रदेश में सबसे बड़ा वोट बैंक किसानों का है। बीजेपी अपने इस कोर वोटर पर पकड़ मजबूत करने के लिए अब किसानों के बीच सदस्यता के लिए किसानों के बीच पहुंच रही है जिसमें किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी अशोकनगर पहुंच कर किसान मोर्चा के पदाधिकारी से किसानों और गांव-देहात में पार्टी सदस्यता अभियान चलाते हुए किसान मोर्चा के पदाधिकारी ग्रामीण इलाकों सदस्यता की कमान संभालेंगे। बीजेपी के देश भर में चल रहे सदस्यता अभियान में किसान मोर्चा किसानों के बीच और ग्रामीण इलाकों में बीजेपी सदस्यता अभियान छेड़ेगा । इसके पश्चात किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने किसान मोर्चा के पदाधिकारी के साथ कृषि उपज मंडी में जनसंपर्क अभियान चलाया।

 

इस अवसर पर पूर्व विधायक यशपाल सिंह जज्जी, जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री बबलू यादव धतुरिया समेत जिले के समस्त पदाधिकारी एवम मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *