इतना ही पसंद है तो पाकिस्तान में जाकर चुनाव लड़ो, हिंदुस्तान में क्यों लड़ रहे हो? – डॉ मोहन यादव

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल/उज्जैन।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज उज्जैन में आयोजित रोड शो में कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान को लेकर कांग्रेस पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता चुनाव यहाँ लड़ रहे है और समर्थन पाकिस्तान से लेते हैं। पाकिस्तान से आपका क्या लेना देना? इतना ही पसंद है तो पाकिस्तान में जाकर चुनाव लड़ो, हिंदुस्तान में क्यों लड़ रहे हो?

उज्जैन के कंठाल चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि पाकिस्तान ने लगातार देश को अस्त-व्यस्त किया था, लेकिन अब बदलते दौर का हिंदुस्तान है। बदलते दौर के हिंदुस्तान के लक्षण भी दिखाई दे रहे हैं। भारत के प्रधानमंत्री जी-20 की अध्यक्षता करते हैं तो विश्व के धनी देशों के नेता मोदी जी के साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए लालायित रहते हैं तब हर भारतवासी 56 इंच के सीने वाला हो जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में सरकार बनाने के बाद आतंकवाद का खात्मा किया। 2019 के चुनाव के बाद देश की अर्थव्यवस्था को 11 वे स्थान से पांचवें स्थान पर लेकर आए और जो अंग्रेज वर्षों तक हम पर राज करते रहे, उन्हें पीछे छोड़ दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश सेवा के लिए समर्पित कर दिया। वे राजा हरिश्चंद्र की बनारस को गौरान्वित कर रहे है। उन्होंने कहा कि महाकाल महालोक और अयोध्या में भगवन श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात् अब मथुरा में श्री कृष्ण जी भी मुस्कुराएंगे।उन्होंने कहा कि जानापाव को तीर्थ के रूप में विकसित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *