अटल जी की जयंती 25 को भोपाल जिले के सभी बूथों पर कार्यकर्ता मनायेंगे सुशासन दिवस : पचौरी

पार्टी नेता और कार्यकर्ता सुनेंगे प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम

 

सुखदेव सिंह अरोड़ा

भोपाल। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसम्बर को पूरे भोपाल के सभी बूथों पर कार्यकर्ता सुशासन दिवस के रूप में मनायेंगे। प्रत्येक बूथ पर अटलजी के चित्र पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित होंगे और अटलजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा होगी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर सुना जायेगा। भारत रत्न स्व. अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी प्रातः 10 बजे एमपी नगर थाना चौराहा पर स्थित अटलजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। जिले के प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धेय अटलजी का पुण्य स्मरण करेंगे। साथ ही केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण की योजनाओं, उपलब्धियों एवं सुशासन पर लाभार्थियों से चर्चा करेंगे। माह के अंतिम रविवार 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा समसामयिक विषयों पर मन की बात कार्यक्रम का संबोधन होगा। भोपाल के 29 मंडलों के प्रत्येक बूथों पर प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *