गांव चलो अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला सम्पन्न

बनखेड़ी को भाजपा ने दुधी परियोजना सहित दी विभिन्न सौगात : चौधरी दर्शन सिंह

जिम्मेदारी देकर जिम्मेदार बनाया जाता है : पंकज जोशी

 

गांव चलो अभियान को लेकर चांदौन एवं बनखेड़ी मंडल की संयुक्त कार्यशाला कृषि उपज मंडी बनखेड़ी में आयोजित की गई। बैठक में बूथ स्तर तक प्रवास की कार्ययोजना तैयार की गई। आयोजित बैठक में प्रवासी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि बनखेड़ी को भारतीय जनता पार्टी ने दूधी सिंचाई परियोजना सहित बड़ी सौगात दी है। जिनका हमें गांव-गांव जाकर प्रचार करना है साथ ही केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष नर्मदापुरम संभाग प्रभारी पंकज जोशी ने कहा कि जिम्मेदारी देकर जिम्मेदार बनाया जाता है। आप गांव चलो अभियान के अंतर्गत गांव में जाकर बूथ समिति की बैठक में उपस्थित लोगों को ज़िम्मेदारी सौंपना। बूथ की स्थिति का अवलोकन करना । बूथ संगठन की दृष्टि से कौन सी ग्रेड में है। ए ग्रेड के बूथ पर 10% वोट बढ़ाने का लक्ष्य लेना । सी ग्रेड को बी ग्रेड में लाना और बी ग्रेड को सी ग्रेड में लाने का लक्ष्य लेकर कार्य करना।

 

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष नर्मदापुरम संभाग प्रभारी पंकज जोशी भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह राजोमालवीय क्षेत्रीय विधायक ठाकुर दास नागवंशी, जिला मंत्री मुकेश मैना पार्टी के वरिष्ठ महेश सोनी उमेद सिंह पटेल यशवंत दुवे श्री संजीव मालानी मुकेश सराठे चांदौन मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र पटेल बनखेड़ी मंडल अध्यक्ष रमेश पटेल सहित प्रवासी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *