भोपाल के स्कूलों का समय बदला: 1 से 5वीं तक की कक्षा 9.30 बजे से होंगी संचालित

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल।

भोपाल जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, विद्यालयों में 1 से 5वीं तक की कक्षाएं प्रातः 9.30 बजे के पहले संचालित नहीं की जायेंगी,यह निर्देश कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जारी किये।

जारी आदेश अनुसार कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय सारणी अनुसार होगा। यह आदेश 10 फरवरी 2024 तक तत्काल प्रभावशील होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *