पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना किसानों के लिए वरदान : चौधरी दर्शन सिंह


भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न हुई। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह सहित किसान मोर्चा के 9 जिलों के जिला अध्यक्ष बैठक में सम्मिलित हुए। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी सद् प्रयासों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दो दशकों से लंबित संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना अब मूर्त रूप ले रही है । वर्ष 2003 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश और राजस्थान की नदियों को लेकर एक योजना बनी थी। जिसका आशय दोनों राज्यों के लोगों को इन नदियों का लाभ पहुंचाना था। मध्यप्रदेश सरकार, राजस्थान सरकार और केंद्र सरकार के बीच श्रमशक्ति भवन स्थित जल शक्ति मंत्रालय के कार्यालय में संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल-ईआरसीपी लिंक परियोजना के त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह परियोजना निश्चित रूप से मध्य प्रदेश एवं राजस्थान के किसानों के लिए एक वरदान है। किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मध्य प्रदेश की ओर से केंद्र सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार व राजस्थान सरकार का आभार किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह ने किया।