मुख्यमंत्री से किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने की मुलाकात

प्राकृतिक कृषि एवं श्रीअन्न को लेकर व्यापक स्तर पर चलाएंगे अभियान : चौधरी दर्शन सिंह

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने सोमवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री जी से नमो कबड्डी प्रतियोगिता चर्चा हुई जो कि भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा प्रत्येक जिले में आयोजित की जा रही है। आगामी कार्य योजना में प्राकृतिक खेती एवं श्रीअन्न (मोटे अनाज) के उत्पादन के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश में व्यापक स्तर पर अभियान चलायें जाने को लेकर चर्चा हुई है। इसके साथ ही चौधरी ने कहा कि किसान सम्मान निधि , किसान कल्याण निधि सहित किसान हितैषी योजनाओं का क्रियान्वयन भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार निरंतर प्रभावी रूप से कर रही है। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संकल्प पत्र को प्रदेश के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी बताया है। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को संकल्प पत्र-2023 के अनुसार क्रियान्वयन के लिए सात दिन में रोडमैप बनाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *