संकल्प पत्र पर अमल के लिए मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का जताया आभार 

मोदी जी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी : दर्शन सिंह 

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव के समय जारी अपने घोषणा पत्र पर अमल करना प्रारंभ कर दिया है। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने बताया कि प्रदेश के नवागत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में अफसरों को संकल्प पत्र सौंपते हुए सात दिनों में रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस संकल्प पत्र में बीजेपी ने किसानों और मजदूरों पर खासा फोकस किया है। जिसका बड़ा लाभ प्रदेश के किसानों को मिलेगा। बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में किसानों के हित में दो महत्वपूर्ण संकल्प जारी किए हैं। जिसमें प्रदेश के किसानों को गेहूं के 2700 रूपये प्रति क्विंटल के दाम देंगे जो की केंद्र सरकार की घोषित एमएसपी (2275 रूपये प्रति क्विंटल) से 425 अधिक है। वहीं धान के 3100 रूपये प्रति क्विंटल देंगे जो की केंद्र सरकार की घोषित एमएसपी (2183 रूपये प्रति क्विंटल) से 917 रूपये अधिक है। इसके अलावा किसान सम्मान निधि और किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को सालाना 12,000 रूपये दिए जायेंगे। संकल्प पत्र पर अमल के लिए भाजपा के साथ मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने प्रदेश के किसानों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *