किसान मोर्चा करेगा नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

मोदी जी के खेलो इंडिया कार्यक्रम मिशन को बढ़ायेंगे आगे : चौधरी दर्शन सिंह 

भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन प्रदेश भर में किया जा रहा है । जिसको लेकर भाजपा किसान मोर्चा मध्य प्रदेश की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक संपन्न हुई। जिसमें संपूर्ण जिलों की जिला अध्यक्ष सहित प्रदेश पदाधिकारीयों की उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने की। बैठक में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री एवं कबड्डी प्रतियोगिता के राष्ट्रीय प्रभारी डॉक्टर अनिल वोंडे ने किसान मोर्चा के पदाधिकारी को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ने कहा कि किसान मोर्चा मध्यप्रदेश का कार्य बहुत ही श्रेष्ठ है। विधानसभा चुनाव में चौधरी दर्शन सिंह के नेतृत्व में आपने अच्छी मेहनत की है। अमृत काल में हमारा दायित्व है की आने वाली पीढ़ी को विकसित भारत का संकल्प देकर जाए। जिसके लिए आवश्यक है फिर एक बार मोदी सरकार। विकसित भारत संकल्प यात्रा यानी मोदी जी की गारंटी यह यात्रा गांव गांव आ रही है जिसमें किसान मोर्चा के पदाधिकारी को आगे जाकर सहभागिता करनी है।

नमो कबड्डी प्रतियोगिता के बिषय में चर्चा करते हुए किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि प्रदेश के संपूर्ण जिलों 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन करना है। प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष को कार्यक्रम के संयोजक है। जिन जिलों की नमो कबड्डी प्रतियोगिता की कार्य योजना प्रदेश में जमा नहीं हुई है। वह 15 दिसम्बर तक प्रदेश कार्यालय को प्रेषित करें। 20 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच में प्रदेश स्तरीय नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिला स्तरीय विजेता टीम भाग लेंगी। बैठक में भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंसीलाल गुर्जर का कुशल भी कुशल मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा किसान मोर्चा मध्यप्रदेश कबड्डी प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का कार्य करेगा। नमो कबड्डी प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। इन प्रतियोगिताओं में भाजपा के सांसद विधायक एवं जनप्रतिनिधियों को अतिथि के रूप में आमंत्रित करना है। जो कबड्डी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करेंगे ।

चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खेलो इंडिया कार्यक्रम के कारण युवाओं में खेल-कूद के प्रति जागरूकता बढ़ी है। प्रधानमंत्री मोदी के इसी विजन को आगे बढ़ाने के लिए जिला स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजन करने का कार्यक्रम बनाया गया है। ताकि ग्रामीण इलाकों के युवाओं को भी इसका हिस्सा बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *