डॉ. मोहन यादव ने ली सीएम पद की शपथ,जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल बने डिप्टी सीएम

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल।

मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में बुधवार को आयोजित भव्य एवं ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में डॉ. मोहन यादव को राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। डॉ. मोहन यादव के साथ जगदीश देवड़ा एवं राजेन्द्र शुक्ल ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह,पार्टी के रार्ष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा,राष्ट्र्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष जी, राष्ट्र्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश,केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी,केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी,केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते,उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस,अजीत पवार,पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्य सत्यनारायण जटिया,प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान,पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा,अजा मोर्चा के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री व विधायक नरेंद्र सिंह तोमर,प्रहलाद सिंह पटेल, प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, महाराष्ट्र्र के सह प्रभारी जयभानसिंह पवैया सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकताओं एवं साधुसंतों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *