किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कृषि विज्ञान केंद्र गोविंद नगर का किया अवलोकन

न्यास के सद प्रयासो से बंजर पड़ी भूमि पर छाई हरियाली : चौधरी दर्शन सिंह 

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास गोविंदनगर के संचालक अनिल अग्रवाल जी के साथ कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर का अवलोकन किया। भाऊ साहब भुस्कुटे स्मृति लोकन्यास गोविंदनगर में स्थापित सजीव इकाइयां प्राकृतिक खेती, नेपियर घास, नर्सरी , गौ संवर्धन एवं अनुसंधान, गेंहू की किस्म जी.डब्लू. 322 अवधि 120-125 दिन उपज – 55-60 क्विं./हे. सहित गेंहू चना की उन्नत किस्मों का अवलोकन किया । कृषि विज्ञान केन्द्र पर प्राकृतिक विधि से घोल तैयार कर बीजोपचार, कीटनाशक प्रबंधन का अवलोकन किया। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा भाऊ साहब भुस्कुटे स्मृति लोकन्यास की बंजर पड़ी भूमि में प्राकृतिक विधि से खेती करना प्रारंभ की गई है। न्यास के सद प्रयासो से बंजर पड़ी भूमि पर प्राकृतिक खेती से छाई हरियाली देख कर मन प्रसन्न हो गया। कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा प्राकृतिक खेती करते हुए नेचुरल तरीके से रोग कीटों का प्रबंधन कर कम लागत में अच्छा उत्पादन लेने की विधि किसानों को बताई जा रही हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संजीव गर्ग ने प्राकृतिक खेती, बीज उत्पादन, सहित तकनीकी के बारे में बताया। इस अवसर पर राजेंद्र चौधरी नीतिराज पटेल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *