भोपाल जिले की समस्त 7 विधानसभाओं के चुनाव परिणाम घोषित

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल।

 

विधानसभा निर्वाचन- 2023 में भोपाल जिले से 7 विधानसभा क्षेत्र की पुरानी जेल परिसर स्थित मतगणना केंद्र पर हुई मतो की गिनती के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए गए।

भोपाल जिले से 7 विधानसभा से भाजपा की 5 सीट एवं कांग्रेस-2 सीटों पर प्रत्याशी विजयी घोषित हुए हैं।

संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निग अधिकारियों ने रविवार को भोपाल जिले की 7 विधानसभा के प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

155- विधानसभा क्षेत्र हुजूर से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रतिद्वंदी नरेश ज्ञानचंदानी को हराकर भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा 97910 वोटो से जीते।

149 – विधानसभा क्षेत्र बैरसिया से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रतिद्वंदी जयश्री हरिकिरण को हराकर भाजपा प्रत्याशी विष्णु खत्री 25397 वोटों से जीते।

153 – विधानसभा क्षेत्र भोपाल मध्य से भाजपा प्रत्याशी प्रतिद्वंदी ध्रुवनारायण सिंह को हराकर कांग्रेस से आरिफ मसूद 15891 वोटो से जीते।

150 – विधानसभा भोपाल उत्तर भाजपा के प्रत्याशी आलोक शर्मा को हराकर कांग्रेस प्रत्याशी आतिफ आरिफ अकील 26987 वोटो से जीते।

154 – विधानसभा गोविंदपुरा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिद्वंदी रविंद्र साहू झूमरवाला को हराकर भाजपा प्रत्याशी से कृष्णा गौर 106668 वोटो से जीती।

151- नरेला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिद्वंदी मनोज शुक्ला को हराकर भाजपा प्रत्याशी विश्वास सारंग 24569 वोटो से जीते।

152- विधानसभा क्षेत्र भोपाल दक्षिण पश्चिम से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिद्वंदी पीसी शर्मा को हराकर भाजपा प्रत्याशी भगवान दास सबनानी 15833 वोटो से जीते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *