कृषि क्षेत्र में विकास के लिए आवश्यक है भाजपा : चौधरी दर्शन सिंह

छिंदवाड़ा की चार विधानसभा में दर्शन सिंह ने किया जनसभाओं को संबोधित

छिंदवाड़ा जिले की चौरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परसगांव में भाजपा प्रत्याशी लखन कुमार वर्मा के समर्थन में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने विशाल आम सभा को संबोधित किया। इसके पूर्व किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान ऊभेगांव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नानाभाऊ मोहोड़ जी के समर्थन बीसापुर में आम सभा को संबोधित किया। ज्योति लोन छिंदवाड़ा में आयोजित छिंदवाड़ा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के समर्थन में प्रबुद्ध जनों से संवाद किया । जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र के नाथनशाह कवरेती के समर्थन में सभा को संबोधित किया।

परसगांव में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में हमारा मध्यप्रदेश विकास पथ पर तेज गति से अग्रसर हुआ है। प्रधानमंत्री सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश में किसानों को 12 हज़ार रुपये दिए जाते हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार पिछले तीन वर्षों में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 2 लाख 25 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि के हितलाभ किसानों के खाते में अंतरित किए हैं। मध्यप्रदेश में पहले केवल 7 लाख हेक्टेयर भूमि ही सिंचित थी। लेकिन अब प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़कर 45 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है। पूर्ण विश्वास है कि इस विधानसभा चुनाव में जनता भारतीय जनता पार्टी को प्रचण्ड बहुमत से विजय दिलाएगी।

जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र से नाथनशाह कवरेती के समर्थन में आयोजित जन सभा को सम्बोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि कमलनाथ एवं कांग्रेस सनातन धर्म एवं विकास विरोधी मानसिकता वाले हैं। जब सनातन की आती है तो यह विरोध करते हैं। इसके साथ ही जब छिंदवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा कृषि विकास के लिए लाई जा रही परियोजनाओं का विरोध कांग्रेस द्वारा किया जाता है। और फिर छिंदवाड़ा की जनता को भड़काने का कुत्सित प्रयास किया जाता है जबकि हकीकत यह है कि दुधी परियोजना से छिंदवाड़ा जिले की तामिया एवं परासिया तहसील के 113 गाँवों की 25,000 हेक्टेयर भूमि भी सिंचित होगी । जिससे छिंदवाड़ा कृषि क्षेत्र में विकास के नये आयाम गढ़ेगा । जब यह जानकारी झिरपा में आयोजित सभा में जनता जनार्दन को दी तो उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। एक दम से वातावरण खुशी के माहौल में तब्दील हो गया। अब कांग्रेस का झूठ नहीं चलेगा।

महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री श्री अभिनाष जी ठाकरे किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री संजय सक्सेना किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह प्रमोद कुमार चौधरी अमित पटेल सहित बड़ी संख्या में जनता जनार्दन की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *