भाजपा प्रत्याशी के साथ किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह चुनावी मोड में है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भोपाल दक्षिण पश्चिम विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भगवान दास सबनानी के पक्ष में जनसंपर्क अभियान में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह सम्मिलित हुए। प्रत्याशियों के साथ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने घर-घर तक दस्तक देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में चौधरी दर्शन सिंह ने भोपाल के दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया। नेताओं ने आमजन को केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की शिवराज सरकार की जनहितैषी योजनाओं से अवगत करते हुए भाजपा प्रत्याशी भगवान दास सबनानी के पक्ष में वोट करने के लिए आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *