मिसरोद में हुआ नमो शिव किसान चौपाल का आयोजन

प्रदेश में 45 लाख हेक्टेयर में सिंचाई शिवराज जी की सकारात्मक सोच का परिणाम : चौधरी दर्शन सिंह

मध्यप्रदेश में भाजपा किसान मोर्चा ने विधानसभा चुनाव से पहले नमो शिव किसान चौपाल के माध्यम से किसान मोर्चा की सक्रियता तेज कर दी है। मोर्चा ने किसानों को खेती किसानी से संबंधित केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं को समझाने का जिम्मा उठाया है। गांव-गांव में किसानों के साथ मोर्चा चौपाल लगा रहा है। इसमें मोदी सरकार और शिवराज सरकार की ओर से किसानों के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ 7000230230 मोबाइल से मिस्ड कॉल दिलवाकर नए मतदाताओं को भाजपा का सदस्य बनाया जा रहा है। भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा शिव मंदिर मिसरोद में सदस्यता अभियान 2023 को लेकर नमो शिव किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह उपस्थित रहे।

इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रत्येक वर्ग के बारे में सोचा है और उनकी भलाई के लिए कार्य किया है। यदि हम किसानों की करें तो प्रधानमंत्री सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश में किसानों को 12 हज़ार रुपये दिए जाते हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार पिछले तीन वर्षों में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 2 लाख 25 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि के हितलाभ किसानों के खाते में अंतरित किए हैं। मध्यप्रदेश में पहले केवल 7 लाख हेक्टेयर भूमि ही सिंचित थी । लेकिन अब प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़कर 45 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है। मध्यप्रदेश में कृषि क्षेत्र में आए बदलाव भाजपा की डबल इंजन सरकार के सकारात्मक परिणाम हैं। बीच के 15 महीनों में हमने कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के बदहाल भी देखें है। अब फैसला हमारे हाथों में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *