गांव गांव प्रभावशाली सोशल मीडिया नेटवर्क करना है तैयार : चौधरी दर्शन सिंह

किसान मोर्चा मीडिया टीम की एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न 

कार्यकर्ताओं की भूमिका के बारे में दी जानकारी 

सुखदेव सिंह अरोड़ा भोपाल।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मध्य प्रदेश की मीडिया सोशल मीडिया आईटीसी सेल की संयुक्त टीमों की एक दिवसीय कार्यशाला भाजपा कार्यालय भोपाल में आयोजित की गयी। जिसमें प्रदेश के समस्त जिलों के प्रभारी सह प्रभारीयों ने भाग लिया। आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ भगवान बलराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर दी जा रही प्रदेश की जानकारी के प्रचार प्रसार के लिए मध्य प्रदेश किसान मोर्चा मंडल स्तर तक के समस्त मंडलों सहित 25000 व्हाट्सएप ग्रुप बनायेगा। किसान मोर्चा के कार्यकर्ता आज प्रदेश के प्रत्येक गांव में है जो क्षमता के साथ आईटी सेल का कार्य कर रहे हैं। प्रदेश सह सोशल मीडिया संयोजक पवन दुवे ने कहा कि किसान मोर्चा का सोशल मीडिया विभाग मध्य प्रदेश के समस्त मोर्चा में सबसे बेहतरीन कार्य कर रहा है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 का समर आ चुका है। पांचजन्य का शंखनाद हो गया। अब आप सभी मीडिया, सोशल मीडिया एवं आईटी के योद्धाओं को अपने मोर्चे पर तैयार रहना है। आपको व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहते हुए प्रदेश के प्रत्येक गांव में किसान मोर्चा का नेटवर्क खड़ा करना है। वर्तमान में किसान मोर्चा के 20860 गांव में ग्राम संयोजक एवं सहसंयोजकों की नियुक्ति हो चुके है। किसान मोर्चा गांव-गांव नमो शिव किसान चौपाल का आयोजन कर रहा है। जिसमें 7000230230 नम्बर पर मिस्ड कॉल दिलवाकर नए मतदाताओं को भाजपा का सदस्य बनाना है। इन चौपाल में किसान मोर्चा की मीडिया, सोशल मीडिया आईटीसी सेल की टीमों को सक्रिय रहना है। इन चौपाल में सम्मिलित होकर हितग्राहियों की क्लिपिंग तैयार कर उन्हें सोशल मीडिया पर चलना है यह बात किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

कार्यक्रम में किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक शर्मा, प्रदेश सह सोशल मीडिया संयोजक पवन दुवे किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यालय मंत्री प्रयागराज रघुवंशी किसान मोर्चा प्रदेश सह कार्यालय मंत्री अर्पित सिंह किसान मोर्चा, प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक अहिरवार , किसान मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी बृजेश तिवारी, किसान मोर्चा प्रदेश सह सोशल मीडिया राहुल पटेल सहित प्रदेश के समस्त जिलो के किसान मोर्चा के मीडिया , सोशल मीडिया आईटीसी सेल के प्रभारी एवं शहर प्रभारी की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *