भाजपा सरकार कर रही कृषि के विकास के लिये निरंतर कार्य : दर्शन सिंह

नजीराबाद एवं हर्राखेड़ा में नमो शिव किसान चौपाल का हुआ आयोजन

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने शनिवार को ग्राम हर्राखेड़ा एवं रूनाय, नजीराबाद जिला भोपाल ग्रामीण में नमो शिव किसान चौपाल एवं सदस्यता अभियान 2023 कार्यक्रम में सम्मिलित होकर 7000230230 मोबाइल से मिस्ड कॉल दिलवाकर नए मतदाताओं को भाजपा का सदस्य बनाया गया । इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी है तो मुमकिन है, शिवराज है तो संभव है, हम अन्नदाता को ऊर्जा दाता बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी ने कभी कल्पना नही की थी कि किसान की स्थाई आय हो सकती है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के किसान कल्याण निधि से यह संभव हो पाया है।उन्होंने कहा कि नमो शिव किसान चौपाल का आयोजन किसान मोर्चा गांव गांव कर रहा है । जिसमें किसान मोर्चा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी किसानों को दे रहा है। इस अवसर पर श्री चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन व विकास कार्यों एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किए गए विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। भाजपा किसान मोर्चा इस अभियान के माध्यम से गांव गांव किसानों को पार्टी से जोड़ने का कार्य कर रहा है।

 

कार्यक्रम में किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष भगवान सिंह मीणा, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री पदम सिंह ठाकुर, किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य भोपाल ग्रामीण जिला प्रभारी गौरव परमार, किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रिकी रत्नाकर, किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राधेश्याम विश्वकर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा भोपाल ग्रामीण जिला अध्यक्ष अमित चौहान, किसान मोर्चा भोपाल ग्रामीण जिला अध्यक्ष राज ठाकुर सहित समस्त जिला पदाधिकारी समस्त मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ता बंधु तथा किसान बंधु उपस्थित रहे सहित कार्यकर्ता एवं किसान बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *