असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत

राजधानी भोपाल में रविवार को असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदित राज एवं प्रदेशाध्यक्ष आशुतोष बिसेन का प्रकोष्ठ के भोपाल जिलाध्यक्ष आनंद जमधाड़े के नेतृत्व में राजधानी भोपाल में स्वागत किया

असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री आनंद जमधाड़े ने बताया कि राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डॉ. उदित राज के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक के दौरान प्रदेशाध्यक्ष श्री बिसेन के अलावा सभी जिलो के जिलाध्यक्ष मौजूद थे।इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदित राज ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने मजदूरों का दर्द समझा। इसलिए असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस बनाई गई है। यह कांग्रेस अब मजदूरों के हित की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने इस मौके पर प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष श्री बिसेन की कार्यशैली को सराहा और कहा कि मध्यप्रदेश के सभी जिलों में मजदूरों और वंचितों के लिए आंदोलन किया जाए। बैठक में सभी जिलों के अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *