प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन महामंत्री के समक्ष देवसर जनपद अध्यक्ष पाठक ने ली भाजपा की सदस्यता

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के समक्ष कांग्रेस की नीतियों एवं स्थानीय नेतृत्व से नाराज होकर देवसर जनपद अध्यक्ष प्रणव पाठक ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।प्रदेश अध्यक्ष शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने पाठक को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर भारतीय जनता पार्टी में स्वागत किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *