भोपाल में होगी किसान मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति बैठक

किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे कार्यसमिति की बैठक में सम्मिलित : दर्शन सिंह

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्य समिति बैठक भोपाल में रखी गई है। जिसमें किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी कार्य समिति के साथ जिले के अध्यक्ष महामंत्री सम्मिलित होंगे। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर यह महत्वपूर्ण बैठक है । जिसमें किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार चाहर सम्मिलित होंगे । इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त जी शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी शर्मा का भी कुशल मार्गदर्शन किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को प्राप्त होगा। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की व्यवस्थाओं को लेकर आयोजित किसान मोर्चा की भोपाल जिला बैठक में जानकारी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *