टोंगा खैरी सहित विभिन्न ग्रामों में हुआ किसान चौपाल का आयोजन

विकास की गंगा को सतत प्रवाह मान रखने के भाजपा आवश्यक

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से केंद्र सरकार के 9 साल की उपलब्धियों को लेकर रविवार को ग्राम टोंगा खैरी सहित जिला रायसेन के विभिन्न ग्रामों में किसान चौपालों का आयोजन किया गया। किसान चौपाल के माध्यम से किसानों के बीच केंद्र सरकार व राज्य सरकार की उपलब्धियों के विषय में चर्चा की।

किसान चौपालों में मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामकिशन पटेल उपस्थित रहे। चौधरी ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में किसानों का सम्मान बढ़ा है उन्नति और विकास हुआ है। भाजपा की सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को ध्यान में रख कर योजना बनाती है। जिसमें किसानों महिलाओं वंचितों व ग़रीबों को योजनाबद्ध तरीके से विकास की राह पर आगे बढ़ाया है। साथ ही आज देखें तो मोदी जी के नेतृत्व में भारत देश संपूर्ण विश्व में ताकतवर देशों में सम्मिलित हुआ है। हर देश हमारे महान भारत देश से नजदीकी बढ़ाने हेतु लालायित है।चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को नौ वर्ष पूरे होने पर केंद्र सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने पर जोर दिया। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा चलाई जा रही अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं को हम सभी पार्टी एवं मोर्चा के पदाधिकारियों को घर घर तक पहुंचाना है। पीएम मोदी ने 2014 के बाद कई जन कल्याणकारी योजना लागू कर हर वर्ग को फायदा पहुंचाने का प्रयास किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कच्चे घरों में रहने वाले व्यक्तियों को पक्के घर बनवाए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानो को लाभ पहुंचाया। साथ ही महिलाओं के वरदान साबित होने वाली लक्ष्मी योजना, सुकन्या योजना, उज्ज्वला योजना व महिला सशक्तिकरण पर आधारित होने वाले कार्यक्रम के बारे विस्तार से जानकारी दी। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार में मध्य प्रदेश को लगतार 7 बार कृषि कर्मण अवार्ड मिला है, प्रदेश की किसान हितेषी भाजपा सरकार ने 11 लाख 19 हजार किसानों के 2 हजार 123 करोड़ ब्याज जमा कर किसानों के सिर से ब्याज की गठरी उतारी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना” के तहत वर्ष 2021-22 में 44.49 लाख आवेदक कृषकों को ₹2933 करोड़ की दावा राशि का सिंगल क्लिक से वितरण की, प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि के रूप प्रतिवर्ष किसानों को तीन किस्तों में 6 हजार की सम्मान निधि केंद्र सरकार के द्वारा दिए जाने के साथ मुख्यमंत्री किसान कल्याण निधि की राशि अब प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चार हजार की जगह 6 हजार कर दी है। इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों के हित मे किए गए कार्यों, आम जनता, महिला के लिए किए गए कार्यों को बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *