खरगोन में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया सभा को संबोधित

मुख्यमंत्री जी ने खरगोन के लिए मेडिकल कॉलेज की दी सौगात : दर्शन सिंह

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने बताया कि भोपाल के पश्चात शुक्रवार को पुनः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा जी का मध्य प्रदेश के खरगोन में कार्यकर्ताओं को कुशल मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जहां उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर नवग्रह मेला मैदान पर विशाल सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में केवल सरकार ही नहीं बदली उन्होंने कार्य करने की संस्कृति को भी बदल डाला। हमारी भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार यानी मोदी जी की और शिवराज जी की सरकारें ‘pro active’ सरकार हैं। जिन्होंने विकास की गंगा को सतत प्रवाह मान रखा है । मध्य प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार आई तो उन्होंने विकास कार्यों को अवरुद्ध किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 9 साल पहले भारत में 2G घोटाला, कोल घोटाला, हेलीकॉप्टर घोटाला, कॉमनवेल्थ गेम्स में घोटाला सहित घोटालों का अंबार लगा था । आज ये विपक्ष और कांग्रेस के लोग मोदी जी को अनपढ़ चाय वाला कह कर नीचा दिखाने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। लेकिन यथार्थ किया है कि मोदी जी के नेतृत्व में अब 9 सालों के बाद हम ब्रिटेन को पछाड़ कर पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गए हैं।

 

वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब पिछले दिनों खरगोन आया था तो यहां की जनता ने मेडिकल कॉलेज की मांग की थी। आज खरगोन के लिए मेडिकल कॉलेज लाया हूं। कांग्रेस ने मेडिकल कॉलेज छीनकर खरगोन के साथ धोखा किया था, वो छीनते हैं और भाजपा वापस लाती है। नवग्रह कॉरिडोर के लिए 21 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी गई है। सिरवेल महादेव मंदिर का भी एक कायाकल्प किया जाएगा कपास पे मंडी टैक्स भी वापस लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *