मोदी जी ने बढ़ाया है पूरी दुनिया में भारत का मान : चौधरी दर्शन सिंह

खेड़ा में किसान हितग्राही सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा।धार पीथमपुर ग्राम खेड़ा बूथ क्रमांक 231 में आयोजित किसान हितग्राही सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह सम्मिलित हुए। भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित किसान हितग्राहियों को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यदि हम बात करें तो यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारा महान भारत देश ताकतवर देशों की श्रृंखला में आता है। पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आज दुनिया के 180 से अधिक देशों में करोड़ों लोग एक साथ योग कर रहे हैं। हमारे लिए गौरव की बात है कि 9 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से संपूर्ण विश्व ने योग को अपनाया था। माननीय नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियां बेमिसाल हैं।भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री एवम दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी जी को अपार समर्थन के साथ प्रधानमंत्री बनाना चाहती है। मोदी जी ने हर वर्ग के कल्याण के लिए कई योजना लागू कर उन्हें लाभान्वित करने का कार्य किया है ।उन्होंने ने नौ साल के कार्यकाल में देश को विश्व पटल पर अग्रणी रखा है । पीएम मोदी ने 2014 के बाद कई जन कल्याणकारी योजना लागू कर हर वर्ग को फायदा पहुंचाने का प्रयास किया है।

तो मध्यप्रदेश में प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से विकसित राज्य की श्रेणी में लाकर खड़ा किया है। उन्होंने प्रदेश में कृषि की विकास दर 3% से बढ़कर 18.89 प्रतिशत पहुंचाई है। उन्होंने 7 लाख हेक्टेयर से प्रदेश में 45 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित की है। प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि के रूप प्रतिवर्ष किसानों को तीन किस्तों में 6 हजार की सम्मान निधि केंद्र सरकार के द्वारा दिए जाने के साथ कल किसान कल्याण महाकुंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में अब चार हजार की जगह 6 हजार राशि किसानों को किसान कल्याण निधि देने का निर्णय किया है ।

कार्यक्रम में किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप पाटोदिया, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लोकेंद्र राजपूत, किसान मोर्चा इंदौर नगर जिला अध्यक्ष मुकेश पवार, किसान मोर्चा धार जिले के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं किसान बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *