मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का ले लाभ : चौधरी दर्शन सिंह

कैरियर मार्गदर्शन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा।मध्य भारत युवा शक्ति संस्थान द्वारा अध्यक्ष अशोक मांडले के कुशल संयोजन में कैरियर मार्गदर्शन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अजय वाघमारे नायब तहसीलदार पूनम साहू सफल उद्यमी अभिषेक गुप्ता की उपस्थिति रही। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड परीक्षा घोषित होने के पश्चात विद्यार्थियों के विषय चयन एवं कैरियर काउंसलिंग को लेकर “कैरियर मार्गदर्शन शिविर” का आयोजन होटल पंचतारा पिपरिया में किया । अशोक मांडले ने बताया कि हमारे बीच जो मार्गदर्शन के लिए आए मुख्य अतिथि चौधरी दर्शन सिंह किसान परिवार से हैं अपने मेहनत से इस पद पर पहुंचे हैं।  इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने उपस्थित विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि बहुत से छात्र ऐसे हैं जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण अपनी शिक्षा सही ढंग से प्राप्त नहीं कर पाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना को आरंभ किया है। जिसका लाभ बच्चो को मिल रहा है। बच्चे सही समय पर अपने कैरियर का चुनाव कर सकें। अपने भविष्य का निर्माण कर सकें। इसके लिए इस प्रकार के आयोजनों की महती आवश्यकता है । दसवीं कक्षा पूरी करने के बाद बच्चों के लिए सही कैरियर का चुनाव करने का समय होता है। बच्चे जिस विषय का संकाय लेते हैं, उसी पर उनके करियर और भविष्य का निर्धारण होता है। ज्यादातर बच्चों के लिए यह पहली बार होता है कि वह अपने आगे के भविष्य के बारे में गंभीरता से सोचते हैं। यह समय उनके लिए बहुत दुविधा पूर्ण होता है। यह उन बच्चों के लिए और भी मुश्किल होता है, जो अपने परिवार के पहले पढ़ने-लिखने वाले सदस्य होते हैं।

 

 

शिविर में मार्गदर्शक एसडीओपी अजय वाघमारे ने मार्ग दर्शन करते हुए सभी विषय को विस्तार से बताया कि हम किस विषय को अध्ययन करेंगे तो कौन सा अधिकारी, कर्मचारी बन सकते हैं, पुलिस भर्ती प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी । कुछ युवाओं ने प्रश्न किया उनका सरल रूप में हल बताया। नायब तहसीलदार पूनम साहू ने कहा कि आप समय का मेनेजमेंट करें एवं शोसल मीडिया से दूर रहें। आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अजय वाघमारे नायब तहसीलदार पूनम साहू सफल उद्यमी अभिषेक गुप्ता सफल उद्यमी अभिषेक गुप्ता आबकारी आरक्षण में अनुसूचित जाति में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कपिल चौधरी संकल्प संकल्प फाउंडेशन निरंजन वैष्णव आशीष पांडे भाई जी विवेक अहिरवार ने किया। कार्यक्रम का संचालन नीतिराज पटेल सिंह पटेल ने किया एवं आभार महेश मालवीय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *