हर घर जायेंगे भाजपा सरकार की जनकल्याणी योजनाएं बताएंगे-राकेश कुकरेजा

गुरुनानक मंडल की कार्यसमिति संपन्न

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा। भाजपा गुरुनानक मंडल की कार्यसमिति बैठक मंडल अध्यक्ष राकेश कुकरेजा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, बैठक में मंडल अध्यक्ष राकेश कुकरेजा ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत का मान-सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। भारत तेजी से विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। केंद्र की मोदी सरकार के 9वर्ष पूर्ण होने पर मंडल के सभी कार्यकर्ता 30 मई से 30 जून तक मंडल के सभी बूथों पर हर घर जाकर केंद्र वा राज्य सरकार की जनकल्याणी, सर्वस्पर्शी के लिए संकल्पित योजनाओं को हर घर जाकर बताकर लाभार्थियों का सम्मान कर आमजन को योजनाओं का लाभ पहुंचाए। इस अवसर पर उत्तर विधानसभा प्रभारी चेतन भार्गव ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को होने वाले मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को मंडल के प्रत्येक बूथ पर सुनने का आग्रह किया, इस अवसर पर मंडल प्रभारी प्रवीण प्रेमचंदानी, पार्षद देवेंद्र भार्गव सहित कई ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली, पार्टी की विचारधारा, संगठन मजबूती आदि को लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद महेश मकवाना, पार्षद सरोज आसेरी , महामंत्री विष्णु राजपूत, यतिन मकवाना, उपाध्यक्ष राजा शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, आलोक भदौरिया, कैलाश हिरवे,मंत्री पी सी कनर्जी, शुभम श्रीवास, राजकुमारी डागोर, सुरैया बाजी, वार्ड संयोजक मुकेश सोलंकी, सुनील नीलकंठ, युवा मोर्चा अध्यक्ष अतुल घेंघट, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष अजय प्रजापति, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष संदीप कल्याणे, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष आदिल खान , निक्की ठाकुर, चंदू यादव, रैना गाभरी सहित बूथ अध्यक्ष , मोर्चा पदाधिकारी ,मंडल कार्यसमिति सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *