बैठक में पहुंचे सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम व प्रौधोगिकी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा
केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी
भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा।भाजपा किसान मोर्चा नीमच की बैठक जनपद पंचायत जावद की ग्राम पंचायत मोरवन में आयोजित की गई। बैठक में मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम और विज्ञान व प्रौधोगिकी विभाग मंत्री माननीय ओमप्रकाश सकलेचा एवं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने किसान मोर्चा के पदाधिकारियोंं एवं उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। चौधरी ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हमारी सरकार किसानों की आय को दोगुनी करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। चौधरी ने कहा कि राजा नवाब अंग्रेजों कांग्रेस ने मिलाकर प्रदेश के कुल 700000 हेक्टेयर भूमि सिंचित कर पाए लेकिन भारतीय जनता पार्टी की शिवराज सरकार ने मध्यप्रदेश में 4500000 हेक्टेयर सिंचित भूमि करने का कार्य किया है। सिंचित भूमि किसान समृद्धि के पद को प्रशस्त करती है आज मध्य प्रदेश कई जिंसों में उत्पादन के मामले में देश में प्रथम नंबर पर आता है, लाडली बहना योजना महिलाओं के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन करने वाली योजना है। जो कि कुंठा से ग्रसित महिलाओं को स्वाभिमान के साथ जीने का राह प्रशस्त करेगी। नीमच के किसानों को जितना भाजपा की सरकारों ने दिया है उसका 1% भी कांग्रेस की सरकार ने नहीं दिया। भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कि गांव गरीब और किसानों की समृद्धि के बारे में सही तरीके से सोचती है जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत को आत्मसात कर योजनाओं का निर्माण करती है। लाडली बहना योजना लाडली लक्ष्मी योजना खेत सड़क योजना ग्रामीण सड़क योजना किसान क्रेडिट कार्ड जैसे तमाम योजनाएं इन सब का प्रत्यक्ष उदाहरण है भारतीय जनता पार्टी को 2023 के मध्य प्रदेश के चुनाव में भारी बहुमत के विजय श्री दिलाने के लिए के संकल्प लिया।