मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत ग्राम नयागांव में सामूहिक विवाह सम्पन्न

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का भी अब लाभ मिलेगा बहनों को : चौधरी दर्शन सिंह 

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत ग्राम नयागांव बरेली में सामूहिक विवाह का आयोजन किया। नयागांव में मंगलवार को सुबह 11 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में 69 नवयुगलों का विवाह दोपहर को संपन्न हुआ। सभी नवविवाहितों शुभकामना प्रदान करने पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने सर्व प्रथम कन्याओं का पूजन कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि प्रदेश के जननायक यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह जी चौहान ने गांव गरीब और किसानों महिलाओं के लिए बहुत सी योजनाएं बनाई हैं। जिनमें से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, लाडली बहना महत्वपूर्ण है जिसके तहत आज यह कार्यक्रम यहां पर संपन्न होने जा रहा है । कन्या विवाह योजना’ में कन्या को दिए जाने वाले सामान की जगह चेक दिये जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया जिससे कि बहने आवश्यकता अनुसार सामान खरीद सकें।इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह के साथ जनपद अध्यक्ष प्रभा पटेल किसान मोर्चा प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी राहुल पटेल प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक अहिरवार साथ जिला कलेक्टर महोदय ने वर वधु को शासन की ओर से दी जाने वाली राशि 49 हजार का चेक और प्रमाणपत्र वितरित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *