शिवराज सरकार के तीन साल पूरे होने पर भाजयुमो कार्यकतार्ओं ने निकाली वाहन रैली

शिवराज सरकार की गिनाई उपलब्धियां

 

सीहोर/भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के 3 वर्ष पूर्ण होने पर नगर में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली निकाली। करीब आधे घंटे तक यह रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली के माध्यम से शिवराज सरकार उपलब्धियों का प्रसार-प्रचार भी किया। मंगलवार को वाहन रैली का शुभारंभ हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के युवा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता भी वाहन रैली में सम्मिलित हुए। हाथों में भाजपा का झंडा लिए भाजयुमो के युवा कार्यकतार्ओं ने पूरे मार्ग पर शिवराज सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। रैली भोपाल नाका से होते हुए शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई विधायक कार्यालय पर समाप्त हुई..

भाजपा सरकार के काम जन-जन तक पहुंचाए

भाजयुमो अध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार ने युवा कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ है। सरकार की उपलब्धियों का बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक प्रसार प्रचार करने की जिम्मेदारी आपके कंधों पर है। उन्होंने तीन सालों की सरकार को सशक्त सरकार बताते हुए इसका श्रेय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दिया। युवाओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि वह इसी तरह भाजपा सरकार की गतिविधियों योजनाओं एवं उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाते रहे। शिवराज सिंह चौहान ने अपने कार्यकाल में मध्य प्रदेश का मान पूरे देश में बढ़ाया। उनके द्वारा की गई योजनाओं का अनुकरण देश के अन्य राज्यों में भी किया जा रहा है। नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने भी युवा मोर्चा के इस कार्यक्रम की तारीफ की।

 

भाजयुमो अध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार ने बताया कि शिवराज सरकार के सफलतम 3 वर्ष पर युवा मोर्चा की ओर से युवा जोड़े अभियान की शुरूआत भी की गई। अभियान के तहत नगर में युवाओं को जोड़ा जाएगा। पार्टी की रीति-नीति से युवाओं को जोड़ने और सरकार की युवा नीति बूथ के यूथ तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मोर्चा कार्यकतार्ओं की है। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपने बूथों को सशक्त कर भाजपा की महाविजय को सुनिश्चित करेंगे, इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष व नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक दांगी,भाजपा युवा मोर्चा सीहोर नगर मण्डल अध्यक्ष सुनील राय, भाजपा नगर मण्डल महामंत्री आशीष पचौरी, राजेश परिहार, पार्षद नरेन्द्र राजपूत, सत्यम राठौर, हरीश चौधरी, दिपांशु राठौर नट्टु, आकाश पम्पु वर्मा, कान्हा सोनी, विशाल पाटीदार, तुषार सोनी, समीर सेन, लविश राजपूत, आदेश राठौर, सन्नी रैयकवार, रवि विश्वकर्मा, मनीष खेलवाल, रोहित सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *