राजधानी भोपाल में सिख समाज का आक्रोश जारी, तिरंगे की शान में निकाला पैदल मार्च

तिरंगे का अपमान, नहीं सहेगा सिख समाज

तिरंगा हमारा अभीमान है, तिरंगा हमारी शान है

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा।सिख समाज द्वारा गुरूद्वारा गुरुनानकपूरा रायसेन रोड से तिरंगा मार्च निकालकर लंदन ,अमेरिका व आस्ट्रेलिया की घटनाओं का विरोध किया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता नरेंद्र सिंह सलूजा ने कहा कि तिरंगा हमारी शान ,सम्मान व स्वाभिमान का प्रतीक है , तिरंगे के लिये हमने इतिहास में अपना लहू बहाया है, वह तिरंगे के सन्मान के लिए हम अपने प्राण भी न्यौछावर कर सकते है।

सरदार अमरीक सिंह ने कहा कि सिख समाज हमेशा से अपने देश के लिए प्राणों की आहुति देता आया है और जब भी कोई तिरंगा का अपमान करेगा तो सिख समाज हमेशा से ही आगे बढ़ चढ़कर उसका विरोध करेगा।

लंदन के उच्चायोग में , अमेरिका के सैन फ़्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास व आस्ट्रेलिया में हुई घटनाओं के विरोध में सिख समाज आज भोपाल के गुरूद्वारा गुरुनानकपूरा रायसेन रोड से शाम 5 बजे हाथो में अपना तिरंगा लेकर , “तिरंगा मार्च” निकाला, वह इस घटनाओं का शांतिपूर्ण ढंग से विरोध किया।सिख समाज का कहना है कि तिरंगा हमारा स्वाभिमान व सम्मान का प्रतीक है , सिख समाज ने देश की आज़ादी की लड़ाई लड़ी है , सबसे ज़्यादा शहादत दी है , आज भी देश की सेना में “सिख रेजिमेंट” देश की सीमाओ की बहादुरी से सुरक्षा कर रही है।कुछ पाकिस्तान से पोषित तत्त्व इस तरह की घटनाओं से सिख समाज को बदनाम करने का काम कर रहे है।

भारत का “सिख समाज” तिरंगे व देश के लिये हमेशा आगे बढ़-चढ़ कर अपनी शहादत देता रहा है , वे आगे भी देश के सन्मान के लिए अपने प्राणो को न्यौछावर कर सकता है।

तिरंगा हमारे लिये शान , सम्मान व स्वाभिमान का प्रतीक है।

तिरंगा हर भारतीय के लिये गर्व व सम्मान का प्रतीक है।

ईसका अपमान हम क़तई सहन नहीं कर सकते।

गुरूद्वारा गुरुनानकपूरा से, इस तिरंगा मार्च में सेकड़ो की संख्या में सिख समाज के लोगो शामिल हुए

“ भारत माता की जय “ “ तिरंगे के सम्मान में – सिख समाज मैदान में “ जैसे नारे लगाकर इन घटनाओं का शांतिपूर्ण ढंग से विरोध किया गया।

इस मौके पर राजा बेदी, जसवीर सिंह,विक्रमजीत सिंह, कुकु बेदी, ज्ञानी दिलीप सिंह,बंटी नारंग,रंजीत सिंह कालरा,गुरमीत सिंह बिंद्रा, जज सिंह कलसी,हरदीप लंबा बड़ी संख्या में सिख समाज मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *